About PrepPulse
PrepPulse क्यों बना
तैयारी करने वाले ज़्यादातर बच्चों के लिए सबसे बड़ी रुकावट पढ़ाई नहीं होती — पैसा होता है।
अच्छी टेस्ट सीरीज़ के दाम इतने रखे जाते हैं कि एक परीक्षा की तैयारी में ही हज़ारों लग जाते हैं। जो बच्चा दो-तीन परीक्षाओं का फ़ॉर्म भरता है, उसके लिए हर एक की अलग सीरीज़ ख़रीदना मुमकिन ही नहीं रहता। नतीजा ये कि जिसके पास पैसे हैं वो अभ्यास करके जाता है, और जिसके पास नहीं हैं वो बिना अभ्यास के परीक्षा देने बैठ जाता है। फ़र्क़ काबिलियत का नहीं, जेब का पड़ जाता है।
PrepPulse इसी एक बात को बदलने के लिए बनाया गया — तैयारी की चीज़ें इतनी सस्ती हों कि दाम कभी किसी की राह न रोके।
इसीलिए हमारी सीरीज़ के दाम वहाँ से शुरू होते हैं जहाँ बाक़ी जगह सिर्फ़ एक टेस्ट मिलता है, और PrepPulse Pass में सारी सीरीज़ एक साथ उससे भी कम में मिल जाती हैं। हर सीरीज़ का पहला टेस्ट मुफ़्त है, रोज़ का क्विज़ मुफ़्त है, और कुछ अध्ययन सामग्री भी बिना पैसे के खुली रहती है — ताकि परखने के लिए पहले पैसे न देने पड़ें।
हम देते क्या हैं
- असली परीक्षा जैसा कंप्यूटर आधारित टेस्ट — वही प्रश्न-पट्टिका, वही चाल
- सर्वर पर चलने वाला टाइमर, ताकि समय सबके लिए बराबर रहे
- हर प्रश्न का विस्तृत हल, सिर्फ़ उत्तर नहीं
- उसी टेस्ट को देने वाले सभी विद्यार्थियों के बीच आपकी रैंक
- विषयवार और प्रश्नवार विश्लेषण — कहाँ समय गया, कहाँ अंक गए
- गलतियों का अलग हिसाब, ताकि वही गलती दोबारा न हो
टेस्ट कैसे बनते हैं
हमारे शिक्षक हर पेपर उसी परीक्षा के आधिकारिक पाठ्यक्रम और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को सामने रखकर बनाते हैं। हर विषय को उतने ही प्रश्न मिलते हैं जितने असली परीक्षा में आते हैं। समसामयिक घटनाएँ हर बार नई होती हैं, पुरानी दोहराई नहीं जातीं। और हर प्रश्न का हल इस तरह लिखा जाता है कि ग़लत विकल्प क्यों ग़लत है, वो भी समझ आए।
भाषा सरल रखी जाती है। हमारा मानना है कि कठिन प्रश्न और कठिन भाषा दो अलग चीज़ें हैं — प्रश्न कठिन होना चाहिए, भाषा नहीं।
कैसे काम करता है
अपनी टेस्ट सीरीज़ चुनिए और सुरक्षित भुगतान कीजिए — अभी UPI से (भुगतान के बाद UTR / transaction ID भेज दीजिए), और जल्द ही Razorpay के ज़रिए कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से। भुगतान की पुष्टि होते ही सीरीज़ आपके dashboard में खुल जाती है, पूरी वैधता अवधि के लिए। PrepPulse आपके कार्ड या बैंक की कोई जानकारी कभी store नहीं करता।
हमारा वादा
- जो लिखा है वही मिलेगा — टेस्ट की संख्या, वैधता, और हल, सब वैसा ही जैसा सीरीज़ के पन्ने पर दर्ज है
- कोई प्रश्न या उत्तर ग़लत निकले तो बताइए; जाँचकर सुधारते हैं और ज़रूरत पड़ी तो सबके अंक दोबारा बनाते हैं
- आपका नंबर और आपके अंक आपकी चीज़ हैं — किसी को बेचे या दिखाए नहीं जाते
PREPARE • PRACTICE • PREVAIL
हमें लगता है कि तैयारी में सबसे ज़्यादा फ़र्क़ नियमित अभ्यास और उसके बाद की ईमानदार समीक्षा से पड़ता है। कितने घंटे पढ़े, इससे ज़्यादा मायने रखता है कि कितनी बार ख़ुद को परखा और हर बार क्या सुधारा।
कोई सवाल या शिकायत हो तो Contact पन्ने से लिखिए या हमारे Telegram चैनल पर बताइए — जवाब मिलेगा।
