Skip to content

₹399 में सारी test series — 180 दिन

Exam

AHC PS

इलाहाबाद उच्च न्यायालय का निजी सचिव ग्रेड-1 (Private Secretary Grade-I) उन चुनिंदा पदों में है जहाँ आशुलिपि जानने वालों को सीधे उच्च न्यायालय में काम करने का मौक़ा मिलता है, और वेतन भी ऊँचा है। इस बार की परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) करा रही है।

भर्ती की मौजूदा स्थिति

  • विज्ञापन — 01/Private Secretary Grade-I/2026, 12 मार्च 2026
  • पद — 195 (न्यायालय ने लिखा है कि संख्या बदल सकती है)
  • आवेदन — 12 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक, शुल्क 2 अप्रैल तक (बंद हो चुके)
  • परीक्षा तिथि — अभी घोषित नहीं। सूचना प्रवेश पत्र के साथ exams.nta.nic.in/allhcre पर आएगी
  • वेतन — वेतन मैट्रिक्स स्तर 10, ₹56,100 से ₹1,77,500

इंटरनेट पर कुछ जगह अप्रैल या अक्टूबर 2026 की तारीख़ें घूम रही हैं। इनमें से कोई भी आधिकारिक नहीं है। तारीख़ NTA की साइट से ही देखें।

नाम को लेकर उलझन

यही पद पहले "अपर निजी सचिव" (Additional Private Secretary, APS) नाम से विज्ञापित होता रहा है। इसके अलावा UPPSC की भी एक अलग APS भर्ती होती है, जो इससे बिलकुल अलग है — अलग आयोग, अलग पैटर्न। खोजते समय ध्यान रखिए।

चयन कैसे होता है

तीन चरण, कुल 675 अंक। एक बात साफ़ समझ लीजिए — यहाँ "प्रीलिम्स और मेन्स" जैसा कुछ नहीं है। चरण 1 छँटनी की परीक्षा नहीं है, उसके अंक अंतिम मेरिट में जुड़ते हैं।

चरण 1 — कंप्यूटर आधारित, एक ही दिन, तीन भाग (हर भाग के बीच 15 मिनट का अंतराल)

  • भाग अ — सामान्य अध्ययन: 100 प्रश्न, 200 अंक, 90 मिनट। ऋणात्मक अंकन नहीं, न्यूनतम अर्हक अंक भी नहीं
  • भाग ब — कंप्यूटर ज्ञान: अंग्रेज़ी का लगभग 500 शब्दों का अनुच्छेद उसी स्वरूप में कंप्यूटर पर टाइप करना, 15 मिनट, 100 अंक, अर्हक 50
  • भाग स — अनुवाद: आशुलिपि का लगभग 250 शब्दों का अंश अंग्रेज़ी में कंप्यूटर पर लिखना, 15 मिनट, 100 अंक, अर्हक 50

चरण 2 — आशुलिपि श्रुतलेख (कंप्यूटर आधारित)

  • अंग्रेज़ी में लगभग 500 शब्दों का श्रुतलेख 5 मिनट में, फिर 30 मिनट में कंप्यूटर पर प्रतिलेखन
  • 200 अंक, अर्हक 160
  • चरण 1 की मेरिट से लगभग 10 गुना अभ्यर्थी बुलाए जाते हैं

चरण 3 — साक्षात्कार

  • 75 अंक
  • चरण 1 और 2 के मिले-जुले अंकों से लगभग 3 गुना अभ्यर्थी बुलाए जाते हैं

अंतिम मेरिट तीनों चरणों के कुल अंकों से बनती है। बराबरी की स्थिति में अधिक आयु वाले को वरीयता मिलती है।

सामान्य अध्ययन का सिलेबस

  • सामान्य विज्ञान
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था और संस्कृति
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य और व्यापार
  • जनसंख्या, पारिस्थितिकी और नगरीकरण
  • विश्व भूगोल और भारत के संसाधन
  • राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाएँ
  • सामान्य बुद्धि परीक्षण
  • उत्तर प्रदेश विशेष — शिक्षा, संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार, सामाजिक परंपराएँ
  • स्नातक स्तर तक की सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेज़ी
  • प्रारंभिक कंप्यूटर ज्ञान

प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में रहता है। किसी प्रश्न में अंतर दिखे तो अंग्रेज़ी वाला रूप मान्य होगा।

ज़रूरी गति

  • अंग्रेज़ी आशुलिपि — 100 शब्द प्रति मिनट
  • अंग्रेज़ी टंकण — 40 शब्द प्रति मिनट
  • इसके साथ डेटा एंट्री, वर्ड प्रोसेसिंग और कंप्यूटर संचालन का ज्ञान

यही शर्त इस भर्ती को बाक़ी सबसे अलग करती है। सामान्य अध्ययन तो पढ़ा जा सकता है, पर 100 शब्द प्रति मिनट की आशुलिपि महीनों के अभ्यास से बनती है। जो आज से शुरू नहीं करेगा, वो अगली बार भी नहीं दे पाएगा।

पात्रता

  • भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक (किसी भी विषय में — विधि की डिग्री ज़रूरी नहीं)
  • ऊपर लिखी आशुलिपि और टंकण की गति
  • आयु — 1 जुलाई 2026 को 21 से 35 वर्ष (जन्म 2 जुलाई 1991 से 1 जुलाई 2005 के बीच)
  • आरक्षित वर्गों, दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट

प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा या NCC 'B' प्रमाणपत्र रखने वालों को समान स्थिति में वरीयता मिलती है।

तैयारी कैसे करें

  • आशुलिपि और टंकण का अभ्यास रोज़ कीजिए, चाहे सामान्य अध्ययन कितना भी बाक़ी हो। चरण 1 के भाग ब और स तथा पूरा चरण 2 इसी पर टिका है — 400 अंक सिर्फ़ कौशल के।
  • भाग अ में ऋणात्मक अंकन नहीं है, इसलिए एक भी प्रश्न छोड़ना घाटा है।
  • उत्तर प्रदेश विशेष और सामान्य हिंदी-अंग्रेज़ी को अलग से समय दीजिए।
  • 100 प्रश्न 90 मिनट में हल करने की गति मॉक टेस्ट से ही बनती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या चरण 1 सिर्फ़ छँटनी के लिए है — नहीं। उसके अंक अंतिम मेरिट में जुड़ते हैं।

क्या साक्षात्कार होता है — हाँ, 75 अंक का।

क्या विधि (law) की डिग्री चाहिए — नहीं। किसी भी विषय में स्नातक पर्याप्त है।

परीक्षा कब होगी — अभी तिथि घोषित नहीं हुई है। सूचना NTA की साइट exams.nta.nic.in/allhcre पर आएगी।

ऋणात्मक अंकन है क्या — सामान्य अध्ययन वाले भाग में नहीं। कौशल वाले भागों में हर ग़लती पर अंक कटते हैं।

AHC PS की तैयारी अभी शुरू करें

मुफ़्त टेस्ट के लिए account चाहिए — OTP नहीं, एक मिनट से कम।

मुफ़्त टेस्ट दीजिए