Skip to content

₹399 में सारी test series — 180 दिन

Exam

UPSSSC PET 2026

इसे ये भी कहते हैं: पीईटी · प्रारंभिक अर्हता परीक्षा

UPSSSC PET यानी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा — उत्तर प्रदेश की Group C भर्तियों का पहला दरवाज़ा। लेखपाल हो, ग्राम विकास अधिकारी हो या कनिष्ठ सहायक, आवेदन करने से पहले PET देना ज़रूरी है। इस पन्ने पर इस बार की पूरी जानकारी एक जगह है।

PET 2026 — परीक्षा की तारीख़ें

  • विज्ञापन संख्या — 16-परीक्षा/2026, 1 अगस्त 2026 को जारी
  • आवेदन — 3 अगस्त से 7 सितम्बर 2026 तक (अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी)
  • परीक्षा — 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवम्बर 2026
  • दो पालियाँ — सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5

परीक्षा पहले 23, 24 और 25 अक्टूबर को होनी थी, जिसे आयोग ने बदल दिया। शहर की सूचना 12 अक्टूबर को आ चुकी है और प्रवेश पत्र भी आने लगे हैं। अपनी पाली और केंद्र आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in से ही पक्का करें।

इस बार लगभग 35 लाख अभ्यर्थी बैठने वाले हैं।

PET है क्या

PET अपने आप में कोई भर्ती नहीं है — ये छँटनी की परीक्षा है। इसमें मिला स्कोर तीन साल तक चलता है, और उसी के आधार पर आप UPSSSC की अलग-अलग भर्तियों की मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं।

यही वजह है कि PET को हल्के में लेना महँगा पड़ता है। एक बार अच्छा स्कोर बन गया तो तीन साल की भर्तियों में आपकी जगह पक्की रहती है; कम रह गया तो हर भर्ती में पीछे से शुरुआत करनी पड़ती है।

परीक्षा का प्रारूप

  • 100 प्रश्न, 100 अंक — हर प्रश्न 1 अंक का
  • समय — 2 घंटे
  • ग़लत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती
  • OMR शीट पर, कलम से — कंप्यूटर पर नहीं
  • प्रश्न हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों में (भाषा वाले खंड छोड़कर)

विषयवार अंक-विभाजन

  • भारतीय इतिहास — 5
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन — 5
  • भूगोल — 5
  • भारतीय अर्थव्यवस्था — 5
  • भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन — 5
  • सामान्य विज्ञान — 5
  • प्रारंभिक अंकगणित — 5
  • सामान्य हिंदी — 5
  • सामान्य अंग्रेज़ी — 5
  • तर्क एवं तर्कशक्ति — 5
  • समसामयिक घटनाएँ — 10
  • सामान्य जागरूकता — 10
  • अपठित हिंदी गद्यांश का विश्लेषण — 2 गद्यांश, 10 अंक
  • ग्राफ़ की व्याख्या — 2 ग्राफ़, 10 अंक
  • तालिका की व्याख्या और विश्लेषण — 2 तालिकाएँ, 10 अंक

इस विभाजन में एक बात ध्यान से देखिए — गद्यांश, ग्राफ़ और तालिका मिलाकर 30 अंक हैं। ये वो हिस्सा है जिसमें कुछ रटना नहीं पड़ता, सिर्फ़ अभ्यास चाहिए, और यही सबसे ज़्यादा बच्चे छोड़ देते हैं।

पात्रता

  • शैक्षिक योग्यता — किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से हाई स्कूल (कक्षा 10) पास
  • आयु — 1 जुलाई 2026 को 18 से 40 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट

PET के लिए हाई स्कूल ही काफ़ी है। आगे जिस भर्ती की मुख्य परीक्षा देंगे, उसकी अपनी योग्यता अलग से लागू होगी।

इस बार आवेदन से पहले OTR (एक बार का पंजीकरण) अनिवार्य कर दिया गया है।

तैयारी कैसे करें

  • 100 प्रश्न, 120 मिनट — यानी एक प्रश्न पर औसतन 72 सेकंड। गति ही असली परीक्षा है, और वो सिर्फ़ पूरे प्रारूप का मॉक टेस्ट देने से आती है।
  • गद्यांश, ग्राफ़ और तालिका वाले 30 अंक सबसे पहले साधिए। यहाँ मेहनत का सीधा फल मिलता है।
  • ऋणात्मक अंकन 0.25 का है — यानी चार ग़लत पर एक सही बराबर। बिलकुल अंधा तुक्का महँगा पड़ता है, पर दो विकल्प कटने के बाद लगाया गया अनुमान फ़ायदे का रहता है।
  • समसामयिक और सामान्य जागरूकता मिलाकर 20 अंक हैं — रोज़ थोड़ा पढ़िए, आख़िरी हफ़्ते में नहीं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

PET का स्कोर कितने समय तक चलता है — परिणाम घोषित होने की तारीख़ से तीन साल।

क्या PET से सीधे नौकरी मिलती है — नहीं। PET के बाद संबंधित भर्ती की मुख्य परीक्षा और कौशल या शारीरिक परीक्षा देनी होती है।

ऋणात्मक अंकन कितना है — हर ग़लत उत्तर पर 0.25 अंक।

परीक्षा ऑनलाइन है या OMR पर — OMR शीट पर, कलम से।

क्या हर साल PET देना पड़ता है — नहीं, पर स्कोर सुधारना हो तो दोबारा दे सकते हैं। नया स्कोर ही मान्य होगा।

UPSSSC PET 2026 की तैयारी अभी शुरू करें

मुफ़्त टेस्ट के लिए account चाहिए — OTP नहीं, एक मिनट से कम।

मुफ़्त टेस्ट दीजिए

UPSSSC PET 2026 Test Series

सभी देखें →
UPSSSC PET 2026Free demo

UPSSSC PET 2026

UPSSSC PET 2026 की टेस्ट सीरीज़ — परीक्षा पैटर्न के अनुरूप मॉक टेस्ट, महत्वपूर्ण और संभावित प्रश्नों का अभ्यास, और हर टेस्ट के साथ विस्तृत हल। रोज़ के अभ्यास से अपनी असली तैयारी परखिए।

Tests
19 tests
Validity
90 days