Skip to content

₹399 में सारी test series — 180 दिन

राजव्यवस्था

मूल अधिकार

142 प्रश्न · उत्तर चुनिए, व्याख्या तुरंत दिखेगी · पेज 3 / 6

  • 51

    निजता के अधिकार को प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के अधिकार के अंतर्भूत भाग के रूप में संरक्षित किया गया है। भारत के संविधान में निम्नलिखित में से कौन-सा उपर्युक्त कथन को सही और समुचित रूप से अभिप्रेत करता है?

  • 52

    भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत 'निजता का अधिकार' संरक्षित है?

  • 53

    भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद किसी व्यक्ति के अपनी पसंद के व्यक्ति से विवाह करने के अधिकार की रक्षा करता है?

  • 54

    निम्नलिखित में से कौन-सा संविधान के अनुच्छेद 21 के दायरे में नहीं आता?

  • 55

    निम्नलिखित में से कौन-सा अधिकार राष्ट्रीय आपात के दौरान भी छीना या निर्बंधित नहीं किया जा सकता?

  • 56

    किस मामले में उच्चतम न्यायालय ने शिक्षा के अधिकार को शामिल करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 21 के दायरे का विस्तार किया?

  • 57

    6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बालकों के लिए शिक्षा का अधिकार है:

  • 58

    शिक्षा का अधिकार संशोधन द्वारा भारतीय संविधान में कब जोड़ा गया?

  • 59

    निम्नलिखित में से कौन-सा मानवाधिकार भारतीय संविधान के अंतर्गत मूल अधिकार भी है?

  • 60

    कथन (A): राज्य 6 से 14 वर्ष की आयु के सभी बालकों को निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा। कारण (R): लोकतांत्रिक समाज में, मानवाधिकार के रूप में विकास के अधिकार की व्याख्या के लिए शिक्षा का अधिकार अपरिहार्य है। उपर्युक्त कथनों के संदर्भ में सही उत्तर चुनिए:

  • 61

    भारत के संविधान में शोषण के विरुद्ध अधिकार द्वारा निम्नलिखित में से कौन-से परिकल्पित हैं? 1. मानव दुर्व्यापार और बलात् श्रम का प्रतिषेध 2. अस्पृश्यता का अंत 3. अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण 4. कारखानों और खानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए:

  • 62

    भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद बालकों के शोषण के विरुद्ध मूल अधिकार से संबंधित है?

  • 63

    भारत के संविधान का अनुच्छेद 24 परिसंकटमय कार्य वाले कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध करता है। ऐसा प्रतिषेध है:

  • 64

    भारत के संविधान का कौन-सा अनुच्छेद कारखानों में बालकों के नियोजन का प्रतिषेध करता है?

  • 65

    मूल अधिकारों से संबंधित संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद बालकों के शोषण से प्रत्यक्ष रूप से संबंधित है?

  • 66

    ICCPR के अनुच्छेद ______ के अंतर्गत बालक के अधिकार संरक्षित हैं।

  • 67

    संविधान का कौन-सा अनुच्छेद अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में किसी अभियुक्त को दोहरे दंड (दोहरे खतरे) और आत्म-अभिशंसन से संरक्षण देता है?

  • 68

    किसी अपराध के अभियुक्त व्यक्ति को स्वयं अपने विरुद्ध साक्षी होने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह उपबंध है?

  • 69

    "किसी व्यक्ति को एक ही अपराध के लिए एक बार से अधिक अभियोजित और दंडित नहीं किया जाएगा।" अपराधों के लिए दोषसिद्धि के संबंध में यह संरक्षण किस अनुच्छेद के अंतर्गत प्रदान किया गया है?

  • 70

    कौन-सा अनुच्छेद गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के मूल अधिकारों के संरक्षण का उपबंध करता है?

  • 71

    निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

  • 72

    निवारक निरोध अधिनियम के अंतर्गत किसी व्यक्ति को बिना विचारण के कितनी अवधि के लिए निरुद्ध किया जा सकता है?

  • 73

    निवारक निरोध के अंतर्गत किसी व्यक्ति को बिना विचारण के अधिकतम कितनी अवधि तक निरोध में रखा जा सकता है?

  • 74

    भारत के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. जब कोई बंदी पर्याप्त आधार प्रस्तुत कर देता है, तो ऐसे बंदी को पैरोल देने से मना नहीं किया जा सकता। 2. राज्य सरकारों के अपने 'बंदी पैरोल पर रिहाई नियम' होते हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  • 75

    धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार के उपबंधों के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-से शामिल हैं? (I) धर्म के प्रचार का अधिकार (II) सिखों का 'कृपाण' धारण करने और लेकर चलने का अधिकार (III) सामाजिक सुधार के लिए विधि बनाने का राज्यों का अधिकार (IV) धार्मिक निकायों का लोगों को अपने धर्म में धर्मांतरित करने का अधिकार नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: कूट: