Skip to content

₹399 में सारी test series — 180 दिन

राजव्यवस्था

राज्यपाल

44 प्रश्न · उत्तर चुनिए, व्याख्या तुरंत दिखेगी · पेज 1 / 2

  • 1

    संविधान के प्रारूप में निर्वाचित राज्यपालों की मूल योजना को छोड़ दिया गया, क्योंकि: 1. इसका अर्थ एक और निर्वाचन होता। 2. निर्वाचन प्रमुख राजनीतिक मुद्दों पर लड़े जाते। 3. निर्वाचित राज्यपाल स्वयं को मुख्यमंत्री से श्रेष्ठ समझ सकता था। 4. राज्यपाल को संसदीय प्रणाली के अंतर्गत कार्य करना था। इनमें से कौन-से कथन सही हैं?

  • 2

    राज्य सरकार का कार्यकारी प्रमुख / संवैधानिक प्रमुख कौन होता है?

  • 3

    निम्नलिखित में से कौन राज्यपाल की नियुक्ति करता है?

  • 4

    किसी राज्य के राज्यपाल की नियुक्ति की जाती है:

  • 5

    किसी राज्य में राज्यपाल की नियुक्ति संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत की जाती है?

  • 6

    भारत में किसी राज्य के राज्यपाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. उसे जन्म से भारत का नागरिक होना चाहिए। 2. उसकी आयु कम-से-कम 35 वर्ष होनी चाहिए। 3. उसे लोक सभा का सदस्य बनने के लिए योग्य होना चाहिए। 4. वह एक से अधिक राज्यों का राज्यपाल हो सकता है। इनमें से:

  • 7

    भारतीय संविधान का निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद भारत में किसी व्यक्ति की राज्य के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति हेतु अर्हताएँ निर्धारित करता है?

  • 8

    निम्नलिखित पर विचार कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: (1) राज्यपाल अपना पद ग्रहण करने से पूर्व शपथ लेगा या प्रतिज्ञान करेगा और उस पर अपने हस्ताक्षर करेगा। (2) शपथ या प्रतिज्ञान का प्रारूप भारतीय संविधान की तीसरी अनुसूची में दिया गया है। (3) राज्यपाल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति या उसकी अनुपस्थिति में उस न्यायालय के उपलब्ध वरिष्ठतम न्यायाधीश के समक्ष शपथ लेगा या प्रतिज्ञान करेगा। (4) शपथ या प्रतिज्ञान की प्रक्रिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 159 में दी गई है। कूट:

  • 9

    निम्नलिखित में से कौन राज्यपाल को पद की शपथ दिलाता है?

  • 10

    किसी राज्य के राज्यपाल के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. उसकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है। 2. वह राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है। 3. राज्य की कार्यपालिका शक्ति उसमें निहित होती है। 4. सामान्यतः वह पाँच वर्ष तक पद धारण करता है। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: कूट:

  • 11

    किसी भारतीय राज्य के राज्यपाल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?

  • 12

    संविधान का अनुच्छेद 156 उपबंधित करता है कि राज्यपाल अपने पद ग्रहण की तारीख से पाँच वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा। इससे निम्नलिखित में से क्या निष्कर्ष निकाला जा सकता है? 1. किसी भी राज्यपाल को उसकी पदावधि पूरी होने तक पद से नहीं हटाया जा सकता। 2. कोई भी राज्यपाल पाँच वर्ष की अवधि के बाद पद पर बना नहीं रह सकता। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: कूट:

  • 13

    राज्यपाल किसके प्रति उत्तरदायी होता है?

  • 14

    निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत पद धारण करता है?

  • 15

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?

  • 16

    जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

  • 17

    1965 में जम्मू और कश्मीर राज्य के कार्यकारी प्रमुख का पदनाम 'सदर-ए-रियासत' से बदलकर 'राज्यपाल' किया गया:

  • 18

    भारत में संघ राज्यक्षेत्रों का प्रशासन किया जाता है:

  • 19

    लद्दाख संघ राज्यक्षेत्र के प्रथम उपराज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

  • 20

    राज्यपाल के वेतन और भत्तों का भुगतान किया जाता है:

  • 21

    जब एक ही व्यक्ति को दो या अधिक राज्यों का राज्यपाल नियुक्त किया जाता है, तो उस राज्यपाल को देय उपलब्धियाँ और भत्ते:

  • 22

    निम्नलिखित में से कौन-सी शक्तियाँ राज्य के राज्यपाल को प्राप्त विवेकाधीन शक्तियाँ हैं? 1. राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए भारत के राष्ट्रपति को प्रतिवेदन भेजना 2. मंत्रियों की नियुक्ति करना 3. राज्य विधानमंडल द्वारा पारित कुछ विधेयकों को भारत के राष्ट्रपति के विचारार्थ आरक्षित करना 4. राज्य सरकार के कार्य संचालन हेतु नियम बनाना नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

  • 23

    राज्य का राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह से स्वतंत्र होकर कार्य कर सकता है: 1. सरकार से विधान सभा में अपना बहुमत सिद्ध करने को कहने के लिए। 2. मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने के लिए। 3. किसी विधेयक को भारत के राष्ट्रपति के विचारार्थ आरक्षित करने के लिए। 4. विधानमंडल द्वारा पारित किसी विधेयक को पुनर्विचार हेतु लौटाने के लिए। 5. उच्च न्यायालय की सलाह लेने के लिए। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: कूट:

  • 24

    भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यपाल किसी विधेयक को राष्ट्रपति के विचारार्थ आरक्षित कर सकता है?

  • 25

    संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्यपाल किसी विधेयक को राष्ट्रपति के विचारार्थ आरक्षित कर सकता है?