Skip to content

₹399 में सारी test series — 180 दिन

राजव्यवस्था

प्रश्न विविधा

111 प्रश्न · उत्तर चुनिए, व्याख्या तुरंत दिखेगी · पेज 3 / 5

  • 51

    दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लिए भारत का छह-सूत्रीय प्रस्ताव भारत के किस प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया था?

  • 52

    सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (पदाधिकारी) A. भारत का राष्ट्रपति B. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश C. संसद सदस्य D. संघ के मंत्री सूची-II (शपथ या प्रतिज्ञान) 1. सूचना की गोपनीयता 2. कर्तव्यों का श्रद्धापूर्वक निर्वहन 3. भारत के संविधान के प्रति श्रद्धा और निष्ठा 4. संविधान और विधि की मर्यादा बनाए रखना कूट:

  • 53

    संविधानेतर प्राधिकार का अर्थ है -

  • 54

    निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिए: 1. भारत के किसी राज्य में प्रथम लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार का गठन। 2. भारत के तत्कालीन सबसे बड़े बैंक 'इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया' का नाम बदलकर 'स्टेट बैंक ऑफ इंडिया' किया गया। 3. एयर इंडिया का राष्ट्रीयकरण हुआ और वह राष्ट्रीय विमान वाहक बनी। 4. गोवा स्वतंत्र भारत का भाग बना। उपर्युक्त घटनाओं का सही कालानुक्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है?

  • 55

    जिला मजिस्ट्रेट के रूप में जिलाधिकारी (कलेक्टर) की शक्तियाँ हैं - A. कानून और व्यवस्था बनाए रखना। B. पुलिस पर नियंत्रण रखना। C. विदेशियों के पासपोर्ट की जाँच करना। D. भू-राजस्व का संग्रह करना। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए: कूट:

  • 56

    निम्नलिखित में से किसने जिलाधिकारी को 'संस्थागत करिश्मा' कहा?

  • 57

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • 58

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. आपात के दौरान प्राण और दैहिक स्वतंत्रता के संरक्षण के मूल अधिकार को निलंबित नहीं किया जा सकता। 2. भारत के उपराष्ट्रपति को राज्य सभा द्वारा पारित और लोक सभा द्वारा सहमत संकल्प द्वारा पद से हटाया जा सकता है। 3. वर्तमान में राज्य सभा में विपक्ष के नेता भी अरुण जेटली हैं। 4. योजना आयोग के अध्यक्ष श्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया हैं। इन कथनों में से:

  • 59

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • 60

    निम्नलिखित कथनों का परीक्षण कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: 1. उच्च न्यायालय के न्यायाधीश 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक पद धारण करते हैं। 2. चार या अधिक राज्यों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल राष्ट्रीय स्तर का दल होता है। 3. कोई विधेयक धन विधेयक है या नहीं, इसका निर्णय लोक सभा अध्यक्ष करता है। 4. संज्ञेय अपराध वह है जिसमें बिना वारंट के गिरफ्तारी की जा सकती है। कूट:

  • 61

    वह कौन-सा अपराध है, जिसे करने का प्रयास दंडनीय है, परंतु अपराध पूर्ण हो जाने पर अपराधी को दंडित नहीं किया जा सकता?

  • 62

    निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

  • 63

    भारत रत्न और पद्म पुरस्कारों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. भारत रत्न और पद्म पुरस्कार भारत के संविधान के अनुच्छेद 18(1) के अंतर्गत उपाधियाँ हैं। 2. 1954 में स्थापित पद्म पुरस्कारों को केवल एक बार निलंबित किया गया था। 3. किसी विशेष वर्ष में भारत रत्न पुरस्कारों की अधिकतम संख्या पाँच तक सीमित है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही नहीं हैं?

  • 64

    'भारत रत्न' के प्रथम प्राप्तकर्ता कौन थे?

  • 65

    निम्नलिखित सूचियों को सुमेलित कीजिए: सूची-X (उत्कृष्ट सांसद) 1. अरुण जेटली 2. करण सिंह 3. शरद यादव 4. मुरली मनोहर जोशी सूची-Y (पुरस्कार वर्ष) (i) 2009 (ii) 2012 (iii) 2011 (iv) 2010 कूट:

  • 66

    1967 से 1971 के बीच सर्वाधिक संख्या में गठबंधन सरकारें बनाने का रिकॉर्ड निम्नलिखित में से किस राज्य के नाम है?

  • 67

    सरोश ज़ैवाला प्रसिद्ध हैं -

  • 68

    1988 में एक अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी संगठन के अध्यक्ष नियुक्त होने वाले भारतीय थे -

  • 69

    सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (व्यक्ति) A. नगेंद्र सिंह B. ए.एन. रे C. आर.के. त्रिवेदी D. अशोक देसाई सूची-II (पद) 1. भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त 2. अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय 3. भारत के मुख्य न्यायमूर्ति 4. भारत के महान्यायवादी कूट:

  • 70

    जून 2009 में गठित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के प्रथम महानिदेशक के रूप में निम्नलिखित में से किसे नियुक्त किया गया?

  • 71

    सीमा प्रबंधन विभाग निम्नलिखित में से किस केंद्रीय मंत्रालय का विभाग है?

  • 72

    निम्नलिखित में से कौन-सा मानव संसाधन विकास मंत्रालय का विभाग नहीं है?

  • 73

    खाद्य और पोषण बोर्ड भारत सरकार के किस मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है?

  • 74

    भारतीय प्रेस परिषद है एक -

  • 75

    भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष कौन हैं?