Skip to content

₹399 में सारी test series — 180 दिन

राजव्यवस्था

संसद- II. राज्य सभा

55 प्रश्न · उत्तर चुनिए, व्याख्या तुरंत दिखेगी · पेज 2 / 3

  • 26

    निम्नलिखित पर विचार कीजिए: कथन (A): लोक सभा द्वारा धन विधेयक पारित करके राज्य सभा को भेजे जाने के बाद, राज्य सभा की सिफारिशों को उनकी प्राप्ति के 14 दिनों के भीतर लोक सभा द्वारा अनिवार्य रूप से स्वीकार करके विधेयक में सम्मिलित किया जाना चाहिए। कारण (R): धन विधेयक राज्य सभा में पुरःस्थापित नहीं किया जा सकता। नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: कूट:

  • 27

    निम्नलिखित में से कौन-सा विधेयक पहले राज्य सभा में पुरःस्थापित नहीं किया जा सकता?

  • 28

    यदि राज्य सभा किसी धन विधेयक में पर्याप्त संशोधन कर देती है, तो आगे क्या होगा?

  • 29

    राज्य सभा की तुलना में निम्नलिखित में से कौन-सी शक्तियाँ केवल लोक सभा को प्राप्त हैं? I. धन/वित्त विधेयक केवल लोक सभा में पुरःस्थापित किया जा सकता है। II. धन विधेयक को अस्वीकार करने या उसमें संशोधन करने के संबंध में। III. मंत्रिपरिषद के उत्तरदायित्व के संबंध में। IV. अखिल भारतीय सेवाओं के सृजन के संबंध में। नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए:

  • 30

    भारत के संविधान द्वारा राज्य सभा को निम्नलिखित में से कौन-सी विशेष शक्तियाँ प्रदान की गई हैं?

  • 31

    भारतीय संविधान के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा अनुच्छेद संसद को राज्य सूची के किसी विषय पर विधि बनाने की शक्ति देता है?

  • 32

    निम्नलिखित में से किसके संबंध में राज्य सभा को अनन्य शक्ति प्राप्त है?

  • 33

    निम्नलिखित में से कौन-सा राज्य सभा की अनन्य शक्ति के अंतर्गत आता है?

  • 34

    किस क्षेत्र में राज्य सभा को लोक सभा के समान शक्तियाँ प्राप्त हैं?

  • 35

    यदि सरकार राज्य सभा में पराजित हो जाए तो क्या होता है?

  • 36

    निम्नलिखित में से कौन-सा कथन भारत के संविधान की चौथी अनुसूची का सही वर्णन करता है?

  • 37

    निम्नलिखित में से किन राज्यों के युग्म का राज्य सभा में समान प्रतिनिधित्व है?

  • 38

    राज्य सभा में उत्तर प्रदेश को आवंटित स्थान निम्नलिखित में से किन राज्यों को आवंटित स्थानों के योग के बराबर हैं?

  • 39

    नीचे कुछ राज्यों और राज्य सभा में उन्हें आवंटित सदस्यों की संख्या की सूची दी गई है। इनमें से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?

  • 40

    सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (राज्य) A. आंध्र प्रदेश B. महाराष्ट्र C. कर्नाटक D. पश्चिम बंगाल सूची-II (राज्य सभा में स्थान) 1. 18 2. 19 3. 12 4. 16 कूट:

  • 41

    सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (राज्य) A. राजस्थान B. गुजरात C. कर्नाटक D. पंजाब सूची-II (राज्य सभा में प्रतिनिधित्व) 1. 10 स्थान 2. 7 स्थान 3. 11 स्थान 4. 12 स्थान कूट:

  • 42

    सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए: सूची-I (राज्य) A. गुजरात B. कर्नाटक C. केरल D. ओडिशा सूची-II (राज्य सभा में सदस्यों की संख्या) 1. 9 2. 11 3. 12 4. 10 कूट:

  • 43

    निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? (राज्य) - (राज्य सभा में स्थानों का आवंटन)

  • 44

    निम्नलिखित में से किस राज्य से राज्य सभा के लिए निर्वाचित सदस्यों की संख्या सबसे कम है?

  • 45

    संघ राज्यक्षेत्रों का प्रतिनिधित्व है:

  • 46

    निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. राज्य सभा के सभापति और उपसभापति उस सदन के सदस्य नहीं होते। 2. यद्यपि संसद के दोनों सदनों के मनोनीत सदस्यों को राष्ट्रपति के निर्वाचन में मत देने का अधिकार नहीं है, तथापि उन्हें उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में मत देने का अधिकार है। ऊपर दिए गए कथनों में से कौन-सा/कौन-से सही है/हैं?

  • 47

    राज्य सभा का सभापति:

  • 48

    किस सदन का पीठासीन अधिकारी उसका सदस्य नहीं होता?

  • 49

    राज्य सभा का पदेन सभापति होता है:

  • 50

    निम्नलिखित में से किस सदन का पीठासीन अधिकारी गैर-सदस्य होता है?