संसदीय अधिनियम
79 प्रश्न · उत्तर चुनिए, व्याख्या तुरंत दिखेगी · पेज 4 / 4
- 76
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. आधार मेटाडेटा को तीन मास से अधिक संगृहीत नहीं किया जा सकता। 2. राज्य आधार डेटा साझा करने के लिए निजी निगमों के साथ कोई संविदा नहीं कर सकता। 3. बीमा उत्पाद प्राप्त करने के लिए आधार अनिवार्य है। 4. भारत की संचित निधि से वित्तपोषित लाभ प्राप्त करने के लिए आधार अनिवार्य है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- 77
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के अनुसार किसी राज्य में शिक्षक के रूप में नियुक्ति हेतु पात्र होने के लिए व्यक्ति के पास संबंधित राज्य अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित न्यूनतम अर्हता होना आवश्यक है। 2. RTE अधिनियम के अनुसार प्राथमिक कक्षाओं को पढ़ाने के लिए अभ्यर्थी को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। 3. भारत में 90% से अधिक अध्यापक शिक्षा संस्थान प्रत्यक्ष रूप से राज्य सरकारों के अधीन हैं। उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?
- 78
राज्य खाद्य आयोग की स्थापना किस अधिनियम के अंतर्गत की जाती है?
- 79
भारत में जिला स्तर पर उपभोक्ता विवाद प्रतितोष के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
