Skip to content

₹399 में सारी test series — 180 दिन

राजव्यवस्था

राष्ट्रपति

112 प्रश्न · उत्तर चुनिए, व्याख्या तुरंत दिखेगी · पेज 3 / 5

  • 51

    जब राष्ट्रपति मृत्यु, पदत्याग, पद से हटाए जाने या अन्य कारणों से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ हो, तब उपराष्ट्रपति कितने समय तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है?

  • 52

    यदि भारत के राष्ट्रपति का पद मृत्यु, पदत्याग या पद से हटाए जाने के कारण रिक्त हो जाए, तो उस पद के कृत्यों का निर्वहन कौन करेगा?

  • 53

    यदि भारत के राष्ट्रपति का पद रिक्त हो जाए और उपराष्ट्रपति भी न हो, तो निम्नलिखित में से कौन कार्यवाहक राष्ट्रपति बनेगा?

  • 54

    यदि राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति, दोनों के पद रिक्त हों, तो भारत के राष्ट्रपति का पद कौन धारण करता है?

  • 55

    यदि भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के पद एक साथ रिक्त हो जाएँ, तो राष्ट्रपति का पद अस्थायी रूप से निम्नलिखित में से किस पदाधिकारी द्वारा धारण किया जाएगा?

  • 56

    कथन (A): भारत के राष्ट्रपति के विरुद्ध उसकी पदावधि के दौरान किसी भी न्यायालय में कोई मामला दायर नहीं किया जा सकता। कारण (R): राष्ट्रपति का पद संविधान से ऊपर है।

  • 57

    भारतीय संविधान के निम्नलिखित में से किस संशोधन द्वारा राष्ट्रपति को किसी भी विषय को मंत्रिपरिषद के पुनर्विचार हेतु वापस भेजने की शक्ति दी गई?

  • 58

    राष्ट्रपति लोक सभा का विघटन कब कर सकता है?

  • 59

    भारत का राष्ट्रपति ...... की सिफारिश पर लोक सभा का विघटन कर सकता है।

  • 60

    लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है:

  • 61

    अनुच्छेद 108 के अंतर्गत लोक सभा और राज्य सभा की संयुक्त बैठक आहूत की जाती है:

  • 62

    निम्नलिखित में से कौन भारतीय संसद का संयुक्त सत्र बुला सकता है?

  • 63

    भारत के संविधान के अनुच्छेद 108 के अंतर्गत दोनों सदनों की संयुक्त बैठक आहूत करने की अधिसूचना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सी अभिव्यक्ति उपयुक्त है?

  • 64

    भारत के राष्ट्रपति के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  • 65

    नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (A): राष्ट्रपति संसद का एक अंग है। कारण (R): संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित कोई विधेयक राष्ट्रपति की अनुमति के बिना विधि नहीं बन सकता। उपर्युक्त के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है? कूट:

  • 66

    संसद में पुरःस्थापित कोई विधेयक निम्नलिखित में से किसके बाद अधिनियम बनता है?

  • 67

    भारत के राष्ट्रपति द्वारा अपनी वीटो शक्ति का प्रयोग करने का एकमात्र मामला था:

  • 68

    निम्नलिखित में से किस राष्ट्रपति ने उस शक्ति का प्रयोग किया जिसे संवैधानिक शब्दावली में 'जेबी वीटो' कहा जाता है?

  • 69

    भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किसी विधेयक पर अपनी अनुमति रोक सकता है?

  • 70

    जब कोई विधेयक संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित कर दिया गया हो, तो निम्नलिखित में से किसे उस विधेयक पर अनुमति रोकने की शक्ति है?

  • 71

    निम्नलिखित में से कौन-सी राष्ट्रपति की विवेकाधीन शक्तियाँ हैं? (i) मंत्रिपरिषद की नियुक्ति (ii) विधेयक को आपत्तियों सहित लौटाना (iii) विधेयक को रोके रखना (iv) क्षमा प्रदान करना (v) संयुक्त सत्र की अधिसूचना जारी करना (vi) संसद को संदेश भेजना (vii) न्यायाधीशों की नियुक्ति

  • 72

    निम्नलिखित में से किस विषय पर राष्ट्रपति के लिए मंत्रिपरिषद की सलाह लेना आवश्यक नहीं है?

  • 73

    संविधान के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी राष्ट्रपति की विधायी शक्ति है?

  • 74

    निम्नलिखित में से कौन-सी राष्ट्रपति की विवेकाधीन शक्तियाँ हैं? i. बहुमत दल के नेता को प्रधानमंत्री नियुक्त करना ii. संसद का सत्र आहूत करना iii. विधेयक को आपत्तियों सहित संसद को लौटाना iv. मंत्रिपरिषद के सदस्यों की नियुक्ति v. राज्यपाल द्वारा भेजे गए विधेयक पर अनुमति देना vi. विधेयक को रोके रखना vii. किसी भी विषय पर प्रधानमंत्री से जानकारी माँगना viii. मंत्रिपरिषद से किसी सलाह पर पुनर्विचार करने को कहना

  • 75

    जब केंद्रीय मंत्रिमंडल ने (2002 में) निर्वाचन सुधारों संबंधी अध्यादेश को बिना किसी परिवर्तन के राष्ट्रपति को वापस भेजा, तो राष्ट्रपति ने भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत उस पर अपनी अनुमति दी?